चुनाव आयोग ने दी मंजूरी , 1 फरवरी से मतदाताओं को मिलेगा ई-वोटर आई कार्ड
पटना
ई-वोटर आई कार्ड की लांचिंग चुनाव आयोग 25 जनवरी को ही पूरे देश में एक साथ करने जा रहा है।नई व्यवस्था में मतदाताओं को सरकारी व गैरसरकारी पहचान के लिए वोटर कार्ड जेब में ढोने से आजादी मिल जाएगी। देश के करीब 91.19 करोड़ मतदाताओं के वोटर आई कार्ड एक फरवरी से ऑनलाइन कर दिये जाएंगे। चुनाव आयोग ने देश में ई-वोटर आई कार्ड को मंजूरी दे दी है। आयोग ने देश में ई वोटर आई कार्ड की मंजूरी देते हुए बताया है कि इसे अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की तरह डिजी लॉकर में भी सुरक्षित रखा जा सकता है।
जरूरत पड़ने पर उसे मोबाइल से डाउनलोड कर भी उपयोग में लाया जा सकता है। ई वोटर आई कार्ड मतदाता के निबंधित मोबाइल पर ही उपलब्ध होगा। इस ई वोटर आई कार्ड का उपयोग करने के लिए क्यूआर कोड का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

पाठको की राय